ब्रेकिंग न्यूज़

राजगढ़ सरकारी कॉलेज इकाई ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन RAS को संयुक्त निदेशक बनाने का किया विरोध।

उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।रैणी(अलवर)।अलवर जिले के राजगढ़ उपखंड मुख्यालय पर स्थित राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय राजगढ भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की कॉलेज इकाई ने आयुक्तालय उच्च शिक्षा में संयुक्त निदेशक आर ए एस. को लगाने जाने पर काली पट्टी बांधकर किया विरोध। 
प्रदर्शन कॉलेज इकाई की ओर से प्राचार्य डॉ राव सज्जन सिंह को आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा के नाम ज्ञापन सौंपकर विरोध जताया संघ की स्थानीय इकाई के डॉक्टर शिवचरन कौशिक,योगेंद्र और एस डी मीणा ने बताया कि आयुक्तालय उच्च शिक्षा में अभी तक के प्राचार्य की संयुक्त निदेशक बनता आया है।
 संयुक्त निदेशक आयुक्तालय शिक्षा में आर ए एस को लगाना उच्च शिक्षा के नियमों के विरुद्ध है। 
स्थानीय इकाई की ओर से प्रवक्ताओं ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर कॉलेज के सामने विरोध प्रदर्शन किया।
 इस दौरान प्राचार्य डॉ. राव सज्जन सिंह,पीएम मीना,अशोक कुमार, रतिराम जाटव,राकेश कुमार,रजनी मीणा और अन्य कई स्टाफ मौजूद रहे।

No comments