शीतल व ठंडे व्यंजनों से प्रसन्न होती है शीतला माता, खाओ ठंडा, रहों निरोगा।
सिटी एक्सप्रेस न्यूज।बीकानेर। चैत्र कृष्ण पक्ष अष्टमी यानी बुधवार को लोकपर्व बास्योड़ा परम्परागत रूप से मनाया गया। इस मौके पर बीकानेर के शीतला माता मंदिरों में दर्शनों व पूजन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़ की वजह से माहौल मेले जैसा हो गया। परम्परागत रूप से लोगों ने एक दिन पहले अपने घरों में बने बास्योड़ा का मां शीतला को भोग लगाया तथा परम्परागत रूप से मंदिरों में झाडू व नमक चढ़ाकर स्वस्थ जीवन की कामना की।इस दिन लोगों ने बास्योड़ा के रूप में एक दिन पहले घरों में बने परम्परागत सांगरी की सब्जी, बाजरे की रोटी, दही बड़ा, दाल पुड़ी, सादी पुड़ी, छाछ-दही, राबड़ी आदि का भोजन किया। ऐसी मान्यता है कि शीतला माता का पूजन कर चेचक आदि बीमारियों से परिवार की रक्षा व स्वास्थ्य होने की कामना की जाती है।
No comments