ब्रेकिंग न्यूज़

अलवर भार्गव सभा होली मिलन व नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह मनाया गया।

उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।अलवर।अलवर भार्गव सभा का होली मिलन समारोह दिनांक 18 मार्च शनिवार को भार्गव आश्रम के ’’जग निर्मल सभागार” में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष श्री ललित मोहन भार्गव व मुख्य अतिथि श्री दिनेश भार्गव के आतिथ्य में कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ सर्वप्रथम दीपप्रज्जवलन के पश्चात कु. अराध्या के द्वारा गणेश वन्दना की गई, सभा के अध्यक्ष श्री विनोद भार्गव ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए अपने विचार रखे।
    चुनाव अधिकारी कपिल भार्गव, ने अध्यक्ष पद हेतु श्री विनोद भार्गव, मंत्री-च्यवन भार्गव, कोषाध्यक्ष प्रदीप भार्गव व कार्यकारिणी के अन्य पदों हेतु उपाध्यक्ष देवेन्द्र भार्गव, सतीश प्रकाश भार्गव, सहसचिव अंकुर भार्गव, खेल मंत्री पुनीत भार्गव (मनुमार्ग), जन सम्पर्क मंत्री सुरेश भार्गव, भण्डारी अरूण भार्गव, भ्रमण मंत्री दीपक भार्गव (मनुमार्ग), सांस्कृतिक मंत्री श्रीमती दीपशिखा, साहित्यिक मंत्री श्रीमती अनुमेहा व कार्यकारिणी सदस्य हेतु श्री मदनलाल, श्रीमती सरिता, श्रीमती प्रियंका, विनोद (शालू), महेन्द्र भार्गव को शपथ दिलाई साथ ही अखिल भारतीय भार्गव सभा हेतु प्रतिनिधियों मेँ श्री रमेश भार्गव, श्री रामबाबू भार्गव, श्री हरिश भार्गव व बनवेश भार्गव ने शपथ ली। सह चुनाव अधिकारी श्रीमती अमिता भार्गव व सोहनलाल भार्गव ने सहयोग करते हुए सभी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये।शिक्षाविद् कपिल भार्गव ने समाज से सम्बन्धित विषयों पर सभी के ज्ञानवर्धन हेतु एक प्रश्नोत्तरी बहुत कुशल संचालन के साथ आयोजित की, सभी ने उसका लाभ उठाया व विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये गये।
    सांस्कृतिक कार्यक्रम में नन्हें-नन्हें बच्चों प्रियांशी, श्रेष्ठ, पंखुरी, अंशी, ईनाया, अभिमन्यु ने अपने डांस की प्रस्तुति दी। सामुहिक नृत्य में प्रियंका, दीक्षा, श्वेता, मानिनी, अंकिता, शुचि व मेघना ने अपनी प्रस्तुति दी। प्रनिका, लवी व निष्ठा ने भी सुन्दर नृत्य किया।
    महिला सभा की ओर से श्रीमती सरोज, अमिता, सविता, सुमन, मीरा, ऊषा ने होली गीत की सुन्दर प्रस्तुति दी।
    सभी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथी श्री दिनेश भार्गव कार्यक्रम अध्यक्ष श्री ललित मोहन जी व सभा अध्यक्ष श्री विनोद जी ने पुरस्कार प्रदान किये।
    कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक सचिव श्रीमती दीपशिखा ने किया व सचिव च्यवन भार्गव ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम पश्चात सभी ने सहभोज का आनन्द लिया।

No comments