शिव मन्दिर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर 9 अप्रेल को
बीकानेर 7 अप्रेल, 2023। स्व. श्रीमती ईश्वरी देवी एवं स्व. बिहारीलाल जी गुरेजा की पुण्य स्मृति में शिव मन्दिर प्रन्यास परिसर, जय नारायण व्यास कॉलोनी में दिनांक 9 अप्रैल, 2023, रविवार को प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क परामर्श दिया जायेगा। शिविर के आयोजक नरेश कुमार गुरेजा ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में वरिष्ठ चिकित्सक फिजिशियन डा. अबरार पंवार, डॉ. रोहिताश कुलरिया, ऑर्थोपैडिक डॉ. रामप्रकाश लोहिया, ईएनटी (कान, नाक, गला) डॉ. गौरव गुप्ता, नेत्र रोग डॉ. गुलाब खत्री तथा स्त्री रोग हेतु डॉ. शैफाली दाधीच अपनी सेवाएँ प्रदान करेंगे। चिकित्सा शिविर में शुगर एवं बीपी की जाँच भी की जायेगी। शुगर जाँच का समय प्रातः 8 से 10 बजे तक होगा। शुगर की जाँच कराने के लिए खाली पेट आए।




No comments