ब्रेकिंग न्यूज़

श्रीडूंगरगढ़ घुमचक्कर पर आया वन्य जीव, क्षेत्र में बढ़ रही है इनकी संख्या।

श्रीडूंगरगढ़ । 7 अप्रेल 20231 आज सुबह वन्य जीव श्रेणी का जीव नीलगाय सुबह से घुमचक्कर के इर्द गिर्द घूम रही है। भीड़ से दूर रहने वाले इस प्राणी को दिन भर से भीड़भाड़ वाले स्थान पर देखकर नागरिकों चर्चा का विषय बना हुआ है। आते जाते लोग इसे कौतुहल भरी नजरों से देख रहें है और इसके फोटो वीडियो बना रहें है। आज सुबह यह बीदासर मार्ग से यहां आई और गायों के साथ चारा खाते हुए भी नजर आई। हालांकि कुत्ते इसे देखकर भौंक रहें है और यह सहमी सी ट्रेफिक पुलिस केबिन के आगे खड़ी है। वन विभाग के रेंजर जितेंद्र कुमार ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को बताया नीलगाय मुख्यतः बस्ती से दूर ही रहने वाला प्राणी है। परंतु कभीकभार यह रास्ता भटक कर भीड़ भाड़ के इलाकें में आ जाए तो वन विभाग की टीम द्वारा इसे रेसक्यू करके सुरक्षित स्थान पर छुड़वाया जाता है।

No comments