वाल्मीकि समाज की चेतावनी: सफाई हम करें, नौकरी दूसरों को, बदार्श्त नहीं।
जितेन्द्र सेतिया। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।अलवर ।राज्य सरकार की ओर से निकाली जाने वाली सफाई कर्मी भर्ती में वाल्मीकि समाज को ही मौका दिए जाने की मांग को लेकर गुरुवार को ठेकेदार के जरिए काम करने वाले सफाई कर्मी हड़ताल पर उतर आए। सफाईकर्मियों का कहना है कि साल 2018 में भी सरकार ने दूसरे वर्गों से सफाई कर्मी के पद भर दिए और वाल्मीकि समाज को छोड़ दिया।जबकि सफाईकर्मी के सभी पदों पर वाल्मीकि समाज का ही हक है। यह उसे मिलना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर सरकार को करारा जवाब दिया जाएगा। अलवर नगर परिषद में करीब 600 सफाईकर्मी ठेकेदार के जरिए काम करते हैं।
वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधि शिवराज ने कहा कि गहलोत सरकार ने वादा किया था कि 30 हजार सफाईकर्मियों की भर्ती निकाली जाएगी। उसमें वाल्मीकि समाज को पूरी प्राथमिकता दी जाएगी। लेकिन अब सरकार वाल्मीकि समाज को महत्व नहीं दे रही।
रोजाना सफाई का काम तो वाल्मीकि समाज करता है। नालों में सफाई करने के लिए वाल्मीकि समाज के सफाईकर्मी उतरते हैं। सफाईकर्मी की भर्ती में ठेके पर काम कर रहे लोगों को प्राथमिकता मिले। शेष पद बचे रहें तो वाल्मीकि समाज से भर्ती की जाए।सफाई का काम वाल्मीकि समाज ही करने में लगा है। पहले भर्ती हुए सफाईकर्मियों को दूसरे कामों में लगा दिया। अब वाल्मीकि समाज यह बर्दाश्त नहीं करेगा।




No comments