ब्रेकिंग न्यूज़

कलेक्टर ने बुुजुर्ग महिला के हाथ थामे कहा- आपको हाथ जोड़ने की जरूरत नहीं।

जितेन्द्र सेतिया। सिटी एक्सप्रेस न्यूज ।अलवर: अलवर कलेक्टर डॉ जितेंद्र कुमार सोनी गुरुवार दोपहर को नगर परिषद में चल रहे महंगाई राहत कैंप में पहुंचे। वहां एक बुजुर्ग महिला से बात करने लगे तो उसने हाथ जोड़ते हुए कहा कि मेरा काम करा दो। कलेक्टर ने बुजुर्ग महिला के हाथ अपने हाथ में थामे और कहा- आप हाथ मत जोड़िए। आपका काम होगा। तुरंत कलेक्टर ने अधिकारियों को आदेश दिए कि इनका काम कराइए।इसके बाद कलेक्टर ने बुजुर्ग महिला के हाथों की लकीरें देखी। इसके बाद कहा कि आपकी लकीरें नहीं हैं इसलिए दिक्कत आ जाती है। लेकिन सरकार ने इसका भी समाधान निकाला है। जिन बुजुर्गों के हाथों में लकीरें नहीं हैं उनको भी पेंशन मिलेगी। पेंशन किसी की नहीं रुक सकती है। कलेक्टर करीब दो मिनट तक बुजुर्ग को बहुत अच्छे से समझाया।कलेक्टर नगर परिषद की पंजीयन शाखा पहुंचे। वहां युवाओं की भीड़ देखी। तब कहा कि सब काम ऑनलाइन होते हैं।फिर भी आप लोग यहां लाइन में लगे हो। विवाह पंजीयन हो या जन्म -मृत्यु प्रमाण पत्र। सारे काम ऑनलाइन होते हैं। दफ्तर आने की जरूरत नहीं है। इसके बाद कलेक्टर ने नगर परिषद कर्मचारी को बाहर बुलाकर लोगों के बीच में कहलवाया कि हां, ऑनलाइन सब काम हो जाते हैं।कलेक्टर ने नगर परिषद के कर्मचरी व अधिकारियों से कहा कि ऑनलाइन कैसे काम होते हैं। इस बारे में बाहर बड़े-बड़े बॉर्ड लगवाओ। ताकि आमजन को पता चले। तभी तो भीड़ कम हो सकेगी। जो लोग ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं उनको दफ्तरों में चक्कर काटने की जरूरत नहीं है।

No comments