अलवर के मेहरानियाँ होंगे नेपाल में सम्मानित ।
जितेन्द्र सेतिया। सिटी एक्सप्रेस न्यूज ।अलवर।अंतर्राष्ट्रीय स्तर का विश्व प्रतिभा सम्मान समारोह 11 से 12 जून 2023 का आयोजन नेपाल में किया जा रहा है जिसमें विश्व की अनेक प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।ग्राम-नांगलसिया, मुंडावर (अलवर) के शायर, कवि व गीतकार सुन्दर लाल मेहरानियाँ का नाम भी उनके साहित्यिक व्यक्तित्व व कृतित्व के आधर पर सम्मानित होने वाली वैश्विक प्रतिभाओं में शामिल किया गया है ।
यह सम्मान समारोह WTI AF Nepal द्वारा आयोजित किया जा रहा है जिसकेअध्यक्ष आनंद गिरी मायालू हैं ।नांगल-सिया गाँव के मेहरानियाँ पेशे से शिक्षक हैं।अब तक इन्हें विभिन्न पंजीकृत मंचों से अनेक सम्मान पत्र मिल चुके हैं व विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तराष्ट्रीय समाचार पत्रो- पत्रिकाओं में इनकी रचनाओं का प्रकाशन होता है। इनकी रचनाओं के अनेकों साझा संग्रह प्रकाशित हो चुके है। हाल ही में क्रांति धरा साहित्य अकादमी मेरठ द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मुशायरे में भी भाग लिया था।
इन्हें संगम साहित्य अकादमी कोटा द्वारा मातृ भाषा साहित्य सम्मान 2023 द्वारा सम्मानित किया जा चुका है ।




No comments