देश शांति एकता व भाईचारे से बढ़ सकता है आगे: बेनीवाल पूर्व मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत आधा दर्जन गांवो का किया दौरा।
धर्म चन्द सारस्वत । सिटी एक्सप्रेस न्यूज।लूणकरणसर 21 मार्च । हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत शुक्रवार को पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र के आडसर रावांसर चांदसर नकोदेसर कुबिया खापरसर व नाथूसर में घर-घर जनसंपर्क कर राहुल गांधी का संदेश पहुंचाया. इस दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का संदेश स्पष्ट है कि देश शांति, एकता व भाईचारे के साथ ही प्रगति पथ पर आगे बढ़ सकता है। जिस प्रकार केन्द्र की मोदी सरकार ने देश में धर्म, जाति, वर्ग, समाज व सम्प्रदाय के नाम पर आपसी संघर्ष की स्थिति उत्पन्न की है, इसके दुष्परिणाम देश के सामने है। इसी खाई को मिटाने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली, जिसके तहत शांति व भाईचारे का संदेश लेकर जन जन के बीच जा रहे है। वहीं राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार पंक्ति में खड़े अन्तिम व्यक्ति को मुख्य धारा में लाने के लिए अनेकों जन कल्याणकारी योजनायें लेकर आई है।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोविंदराम गोदारा ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सर्वांगीण विकास की सोच के चलते गांव ढाणी में शिक्षा,सड़क,पेयजल एवं स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं में विस्तार हुआ है.सरपंच एसोसिएशन जिलाध्यक्ष राजाराम झोरड़ ने वर्तमान कांग्रेस शासन में पूर्व मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल द्वारा लूणकरनसर विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत कराए गए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए उनका आभार व्यक्त किया.*
*हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के दौरान केवीएसएस चेयरमैन मूलाराम कळकळ कालू मंडल अध्यक्ष रतनलाल बांठिया गारबदेसर सरपंच प्रतिनिधि अर्जुनदास स्वामी नकोदेसर सरपंच तेजाराम मेघवाल कालू सरपंच प्रतिनिधि दौलतराम डोगीवाल अन्नाराम नैण जीएसएस अध्यक्ष सुरजाराम गोदारा पूर्व पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश गोदारा हरीराम मेघवाल पूर्व सरपंच दुर्गाराम चोटिया रेवंतदास स्वामी बजरंग सांड कल्याणदान प्रकाशदान चारण सहित कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीणजन मौजूद रहे ।*




No comments