अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ जिला शाखा बीकानेर शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्य से मुक्त करने की मांग।
बीकानेर- अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के द्वारा राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत द्वारा चलाए जा रहे गैर शैक्षणिक कार्यों के बहिष्कार आंदोलन का समर्थन करते हुए शुक्रवार को जिला अध्यक्ष पृथ्वीराज लेघा के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया ज्ञापन। ज्ञापन देने से पूर्व महा संघ से जुड़े हुए कर्मचारी नेताओं ने जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने प्रदर्शन भी किया । महासंघ के जिलाध्यक्ष पृथ्वीराज लेघा ने बताया कि निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 27 तथा मुख्य सचिव के दिनांक 5 जून 2020 के आदेश की पालना में 10 वर्षीय जनगणना, निर्वाचन, आपदा प्रबंधन के कार्यों के अतिरिक्त समस्त गैर शैक्षणिक कार्यों सहित वर्ष पर्यंत चलने वाले गैरकानूनी बीएलओ कार्य से शिक्षकों को पूर्ण मुक्त करने हेतु मुख्य सचिव के आदेश की पालना करने की मांग की। महामंत्री देव राज जोशी ने कहा कि शिक्षकों का कार्य केवल पढ़ाना है अतः उन्हें निर्बाध रूप से शिक्षण कार्य कराने दिया जाए ।शिक्षक संघ शेखावत के जिला अध्यक्ष आदु राम मेघवाल ने कहा कि वर्तमान में विद्यालयों में प्रवेश उत्सव का कार्य चल रहा है और नए सत्र की शुरुआत हुई है यदि शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों में व्यस्त रखा गया तो राजकीय विद्यालयों में नामांकन बुरी तरह से प्रभावित होगा । शिक्षक संघ शेखावत के जिला मंत्री भंवर सांगवा ने कहा कि शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों में व्यस्त रखने से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण बाधित होता है ।प्रदर्शन में प्रदेश प्रदेश संरक्षक कैलाश वैष्णव, शिक्षक नेता देवेंद्र जाखड़, श्याम देवड़ा, मनीष ठाकुर, हुकमाराम झोरड़, नरेंद्र सिंह, कर्मचारी नेता महेंद्र पाल भंवरिया, मुख्तार अहमद, विनोद कुमार शर्मा, हरीश कुमार, शैलेंद्र यादव ,राजेश चौधरी, अजय कांटीवाल, परवेज मुगल ,सुरेश केसवानी, त्रिलोकचंद ,विपिन, महेंद्र परिहार, शामिल हुए।




No comments