ब्रेकिंग न्यूज़

कई मंत्री चोटी से पैर के अंगूठे तक भ्रष्टाचार में रंगे है,सीएम गहलोत की मजबूरी या कमजोरी – अर्जुनराम मेघवाल।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जगत प्रकाश नड्डा ने 16 जुलाई को जयपुर में कांग्रेस सरकार के खिलाफ राजस्थान भाजपा के राज्यव्यापी अभियान ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ का शुभारंभ किया। यह अभियान अगले 15 दिनों तक तक चलेगा, कांग्रेस की गहलोत सरकार का “फेल कार्ड जारी किया ।आज भाजपा बीकानेर संभाग मुख्यालय में भाजपा शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य व देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ इस प्रेस वार्ता को केंद्रीय कानून, संसदीय कार्य, संस्कृति मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने संबोधित किया आज की प्रेस वार्ता में अर्जुनराम मेघवाल ने बताया अगले 15 दिनों तक नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान को लेकर पूरे प्रदेश में हर विधानसभा में अभियान चलाया जाएगा, क्योंकि कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार लूटने वाली सरकार है।

No comments