जैन खेल ओलम्पिक.2023पार्श्वनाथ इलेवन, जैन सुराना रॉयल व लेजी लॉयन की टीम विजयी।
बीकानेर 13 दिसम्बर । रेलवे स्टेडियम में म्यूजिक रोचक व हौसला अफजाई की कमेंट्री व दर्शकों की हूटिंग के बीच मंगलवार रात व बुधवार को जैन खेल ओलम्पिक के दूसरे दिन विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक क्रिकेट मैच हुए।जैन यूथ क्लब के तत्वाधान में आयोजित तीसरे जैन खेल ओलम्पिक 2023 के तहत हुए पहले मैच में पार्श्वनाथ इलेवन ने जैन रॉयल को 9 विकेट से हराकर जीत दर्ज की। जैन रॉयल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर मे 67 रन का लक्ष्य को हासिल कर लिया, जिसमें 30 रन का महत्वपूर्ण योगदान मिलन सुराना ने दिया । दूसरे मैच में जैन सुराना रॉयल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 78 रन का लक्ष्य दिया वही दूसरी पारी मे करणी चैंपियंस को 39 रन पर ऑल आउट कर दिया। गेंदबाजी में निहाल जैन ने 3 विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई ! तीसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए विक्ट्री वाइपर्स ने 55 रन का लक्ष्य दिया, जिसे लेजी लायन ने मात्र छह ओवर मे हासिल कर लिया । किशोर क्रिकेटर प्रीत सोनावत ने 27 रन का योगदान दिया। जैन यूथ क्लब से जुड़े दर्शन सोनावत ने बताया कि पहले तीन दिन लगातार क्रिकेट की प्रतियोगिता दोपहर ढाई बजे से शुरू होकर रात 10 बजे तक चलेगी । जैन खेल ओलम्पिक में 15 व 16 दिसम्बर को बैडमिंटन,टेबल टेनिस ,कैरम ,शतरंज व एथलेटिक्स की प्रतियोगिता होगी। क्लब के सदस्य विपूल सेठिया ने बताया 17 दिसम्बर को सभी खेलों के फाइनल मुकाबले होंगे। कॉमेन्ट्री कपिल हर्ष कर रहे है वहीं रैफरी का बखूबी दायित्व राजेन्द्र पन्नू व वीरेन्द्र चावला निभा रहे है। खिलाड़ियों के अभिभावकों के साथ अनेक दर्शक, जैन यूथ क्लब के पदाधिकारी व सदस्य, प्रतियोगिता के एक प्रायोजक रोहित डागा आदि किशोर खिलाड़ियों के क्रिकेट के खेल को देखने व उनका उत्साहवर्द्धन के लिए उपस्थित थे।




No comments