ब्रेकिंग न्यूज़

ICAR तथा NABARD के संयुक्त तत्वाधान में अनुसूचित जाति उपयोजना के तहत नवाचार निःशुल्क चने के बीज का वितरण व ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित।

बीकानेर। ICAR तथा NABARD के संयुक्त तत्वाधान में अनुसूचित जाति उपयोजना के तहत ट्रेनिंग और डिस्ट्रीब्यूशन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें FPO से जुड़े अनुसूचित जाति के किसानों को निःशुल्क चने के बीज का वितरण किया गया। इस उप योजना के तहत न केवल अनुसूचित जाति के बल्कि छोटे एवं मझौले किसान जो इस जाति के अंतर्गत आते हैं उन्हें तथा ऐसी महिलाएं जिन्होंने घर में किचन गार्डन लगा रखा है उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए भी निशुल्क चने के बीज का वितरण किया गया। कार्यक्रम में ICAR के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पल्स रिसर्च रीजनल सेंटर(IIPR), बीकानेर के हैड ऑफ सेंटर (HOC) कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुधीर ने किसानों को स्वयं उन्नत किस्म के बीज उत्पादन कैसे करें के तरीकों के बारे में बताया गया। IIPR के कृषि वैज्ञानिक डॉ. राजेश बिश्नोई (कृषि विस्तार) ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए किसानों को उपज के दौरान उर्वरकों और जल का प्रयोग कैसे किया जाना चाहिए इसके बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही NABARD के जिला महाप्रबंधक (DDM) रमेश तांबिया ने किसानों को न केवल इस प्रकार की चलाई जा रहे विभिन्न ट्रेनिंग कार्यक्रमों की जानकारी दी बल्कि FPO से होने वाले लाभ के संबंध में जानकारी साझा की। उन्होंने अधिकाधिक संख्या में किसानों को इस योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित किया तथा वहां उपस्थित सभी कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों के बारे में बताया। इसके साथ ही इस अवसर पर किसानों को IIPR का एक्सपोज़र विजिट भी करवाया गया। कार्यक्रम के दौरान CBBO सारस्वत एग्रोकॉम के प्रोजेक्ट मैनेजर विश्वजीत स्वामी व FPO से जुड़े किसान व SHG से जुड़ी महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

No comments