ब्रेकिंग न्यूज़

नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के जोनल अध्यक्ष कॉम मनोज पड़िहार एवं महामंत्री कॉम मुकेश माथुर अपने एक दिवसीय बीकानेर दौरे पर।


बीकानेर।नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के जोनल अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कॉम मनोज पड़िहार जोधपुर से बीकानेर मंडल पर शुक्रवार को आएंगे उनके साथ जोनल महामंत्री कॉम मुकेश माथुर भी रेल मार्ग से होंगे। 
कॉम मुकेश माथुर जोनल महामंत्री एव कॉम मनोज पड़िहार जोनल अध्यक्ष का शुक्रवार सुबह 10 बजे मंडल रेल प्रबधक कार्यालय मे कॉम प्रमोद यादव मंडल मंत्री के नेतृत्व मे यूनियन पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता द्वारा स्वागत किया जाएंगे एव मंडल रेल प्रबधक कार्यालय में कार्यरत सभी विभाग के कर्मचारियों से मिलेंगे दोपहर बाद 3 बजे यूनियन कार्यालय अलख सागर यूनियन के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग लेगे । इसी दिन रेलवे क्लब में चल रहे कर्मचारियों के बच्चो के समर कैम्प के समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।



No comments