ब्रेकिंग न्यूज़

ब्लॉसम इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बनाया गया योग दिवस।

बीकानेर।जयपुर रोड स्थित ब्लॉसम इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज विश्व योग दिवस के मौके पर बच्चों को योग करवाया गया । विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम राठौड़ ने योग की उपयोगिता के बारे में बच्चों को बताया । उन्होंने बताया कि योग करने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है, हम बीमार नहीं होते हैं, मन में शांति रहती है तथा शरीर में स्फूर्ति रहती है । उन्होंने बच्चों को योग के प्रति जागरूक किया तथा योग से होने वाले लाभ बताए । विद्यालय के लगभग 100 बच्चों ने तथा सभी अध्यापकों ने भाग लिया । पूनम राठौर ने बताया के ‌ विद्यालय के अध्यापक विजय कृष्ण शर्मा, ‌ हंसराज धौलपुरिया और पदम भदानी सर ने बच्चों को राघवेंद्र राठौर के नेतृत्व में योग करवाया। 

No comments