ब्रेकिंग न्यूज़

स्व. कुशाल चंद व्यास स्मृति शतरंज प्रतियोगिता दूसरे दिन संयुक्त बढ़त पर रहे शातिर, समापन समारोह सोमवार को।

बीकानेर, 22 जून। स्व. कुशाल चंद व्यास स्मृति जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को पांच राउंड के खेल के पश्चात शातिर संयुक्त बढ़त पर रहे। प्रतियोगिता समन्वयक शिव कुमार व्यास ने बताया कि दूसरे दिन जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा, मंडी सचिव नवीन गोदारा, सीओ नोखा हिमांशु शर्मा, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मुकेश गुप्ता और राजकीय महाविद्यालय मुरलीधर कॉलोनी के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र पुरोहित ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की। सभी ने संस्था के प्रयास को सराहनीय बताया और कहा कि इससे युवा खिलाड़ियों को प्लेटफॉर्म मिलेगा। इस दौरान अतिथियों ने दूसरे दिन के खेल की शुरुआत की और कुशाल चंद व्यास के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की। प्रतियोगिता आयोजन प्रभारी रामजी व्यास ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन सोमवार को बेसिक कॉलेज परिसर में सायं 6 बजे होगा। समापन समारोह की मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम, अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन डॉ. दुलीचंद मीना और अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश विश्व बंधु पुरोहित होंगे। इस दौरान प्रत्येक वर्ग में पहले पांच स्थान प्राप्त करने वाले शातिरों को पांच हजार से पांच सौ रुपए तक नकद राशि दी जाएगी। रविवार को जिला शतरंज संघ के सचिव अनिल बोड़ा, हर्ष वर्धन हर्ष, भानू आचार्य, आनंद व्यास, बीडी हर्ष, कपिल पंवार, ऋषि राज व्यास, एसएन करनानी और शिव शंकर बोहरा, एड अजय व्यास आदि मौजूद रहे। *दूसरे दिन के खेल के बाद यह रही स्थिति*
प्रशिक्षक बीडी हर्ष ने बताया कि दूसरे दिन के खेल के पश्चात जूनियर वर्ग में होमिल पंवार पांच अंक के साथ बढ़त पर रहे। ऋषि मूंधड़ा, प्रज्वल प्रजापत, हर्षवर्धन परिहार, मानवेंद्र सिंह, विभोर चोपड़ा और आकाश स्वामी ने साढ़े चार अंक प्राप्त किए। सीनियर वर्ग में शेर सिंह चौहान ने पांच अंक हासिल कर बढ़त बनाई। वहीं कौशल कांत मारू, बजरंग लाल प्रजापति, दीवान सिंह, नगेंद्र राठौड़ और कपिल पंवार ने चार अंक प्राप्त किए। इसी प्रकार महिला वर्ग में अनन्या सांखला ने पांच अंक हासिल किए। इस वर्ग में अन्वेषा व्यास, अवंतिका जोशी, प्रिया सांखला, खुशी मंडल, राधिका पुरोहित, तनिषा पुरोहित और नेहल जैन ने चार अंक हासिल किए।

No comments