ब्रेकिंग न्यूज़

डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती पर सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान आयोजित l

बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी, रानी बाजार मंडल द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जन्म जयंती के पावन अवसर पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत आज नागणेची जी मंदिर परिसर स्थित चामुंडा माता मंदिर प्रांगण में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।इस पुनीत सेवा कार्य में मंडल के सभी कार्यकर्ताओं ने उत्साह एवं समर्पण भाव से भाग लेते हुए मंदिर परिसर की साफ-सफाई की। कार्यकर्ताओं ने श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता का संदेश देते हुए सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया।इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक एवं जिला महामंत्री राजेंद्र जी पंवार, मंडल प्रभारी एवं जिला महामंत्री कौशल जी शर्मा, मंडल अध्यक्ष मुकेश सैनी, मंडल महामंत्री अरुण कुमार सोलंकी, मंडल उपाध्यक्ष मुकेश बन, मंडल मंत्री दिनेश भटनागर एवं ओम प्रकाश खत्री की विशेष उपस्थिति रही।
साथ ही मंडल के सक्रिय कार्यकर्ता शशांक गंगल, कांति प्रिया अहूजा, आनंद शुक्ला, सुमेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर जी के विचारों को स्मरण करते हुए समाज में स्वच्छता, समानता एवं सेवा भाव को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्य न केवल समाज को स्वच्छ बनाते हैं, बल्कि सामाजिक एकता और जन-जागरूकता को भी मजबूत करते हैं।रानी बाजार मंडल द्वारा आयोजित यह स्वच्छता अभियान सेवा, समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण रहा।

No comments