ब्रेकिंग न्यूज़

उप खंड श्रीडूंगरगढ़ के गांव कोटासर की गौशाला में अमावस्या पर सामूहिक रूप से हवन अनुष्ठान के साथ हुआ विशाल गौ सेवा भंडारा l

श्रीडूंगरगढ़ , तोलाराम मारू lउप खंड श्रीडूंगरगढ़ के ग्राम कोटासर के गौ सेवक सामाजिक कार्यकर्ता अगरसिह पडिहार गो सम्मान आह्वान अभियान तहसील श्रीडूंगरगढ़ प्रभारी ने बताया कि वैशाख मास की अमावस्या के पुनीत अवसर पर गांव कोटासर की श्री करणी गौशाला के पावन प्रांगण में पंडित सुनील कुमार जाजड़ा एवं पंडित विजय कुमार जाजड़ा ने वैदिक मंत्रोचार के साथ करवाया हवन अनुष्ठान। ग्राम वासियों ने अपने परिवारों की सुख समृद्धि हेतु घी खोपरों की आहुति देते हुए मंगल कामना। महिला सत्संग मंडली के द्वारा भजन कीर्तन के साथ की गई गौ सेवा। अमावस्या के पुण्य अवसर पर दानदाताओं ने बढ़-चढ़कर की गौ सेवा। मां कामाख्या गौ सेवा मंडल ने 251 किलो तरबूज 151 किलो हरी सब्जी का किया गौ सेवा भंडारा। कामाख्या गौ सेवा मंडल के सदस्य पंडित सुनील कुमार जाजड़ा रहे उपस्थित। सेठ ओंकारमल मूंधड़ा दुलचासर एवं रामरतन धारणिया सावंतसर ने एक-एक ट्राली गेहूं चारा दान किया वहीं कोटासर के तोलाराम सारण में एक ऊंट गाड़ा झाल चारा दान किया। 21क्विटंल हरी सब्जी का सामूहिक भंडारा किया गया जिसके लाभार्थी श्याम सुंदर सुथार दुलचासरहाल चेन्नई ₹2100, अर्जुन पुत्र पहलाद सुथार दुलचासर ₹2100, श्री राम सोनी दुलचासर ₹500, राजेंद्र कुमार जोशी गंगा शहर ₹1100, स्वर्गीय सोमनाथ उपाध्याय लंदन की स्मृति में ₹1100, मुंबई प्रवासी गणेश मल सुथार दुलचासर₹1100, मोडाराम जाजड़ा दुलचासर ₹1100, हाडलां निवासी छैलु सिंह राठौड़ ₹1300, रतन सिंह हाडा मुसलकी₹1300, किशोर सिंह कोटासर ₹500, तोलाराम सारण ₹500, मोहन सिंह चौहान ₹500, रामलाल सुथार₹500, मनीराम₹500, नारायण राम ओझा दुलचासर500, मुंबई प्रवासी रामलाल सुथार बेनिसर₹1100, सत्येंद्र प्रसाद गुप्ता बरेली हाल बड़ोदरा गुड़ सेवा हेतु 1251, रिछपाल धारणिया सावंतसर खल सेवा हेतु ₹2100, मनीष कुमार जोशी गंगा शहर चूरी भंडारा ₹2100, बने सिंह पड़िहार कोटासर एक कट्ठा गेहूं श्याम सुंदर मोटियार पलाना ने 2100 रूपये समर्पित कर गौ सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया ।गौशाला कमेटी ने सभी दानदाताओं आभार व्यक्त किया । अगरसिह पडिहार ने कहा कि समय-समय पर गो भक्त गौ सेवा हेतु सदेव तत्पर रहते हैं। सभी गौ भक्तो के सहयोग से ही गौशाला चल रही है। सभी सेवा दार सदा गौ माता की तन-मन से सेवा करते हैं।

No comments