अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जोधपुर प्रान्त अभ्यास वर्ग 2026 सम्पन्न। श्रीडूंगरगढ़ के कर्ण जाडीवाल को बीकानेर जिला संयोजक का दायित्व दिया गया ।
श्रीडूंगरगढ़ ,( तोलाराम मारू )lअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जोधपुर प्रान्त का चार दिवसीय प्रान्त अभ्यास वर्ग 14 जून से 17 जून 2026 तक जोधपुर ग्रामीण स्थित श्री हनुमंत आदर्श विद्या मंदिर में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। अभ्यास वर्ग में विभिन्न विषयों पर सत्र आयोजित किए गए, जिनमें संगठन की कार्ययोजना, छात्र हित, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका तथा आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई।
अभ्यास वर्ग के अंतिम समापन सत्र में संगठन की नवीन दायित्व घोषणाएं भी की गईं। इस दौरान बीकानेर विभाग एवं जिले के नए दायित्वों की घोषणा की गई। घोषणा के अनुसार श्री मेहुल शर्मा को बीकानेर विभाग संयोजक तथा करण जाड़ीवाल को बीकानेर जिला संयोजक का दायित्व सौंपा गया। उल्लेखनीय है कि कर्ण जाडीवाल किशनाराम जी नाई पूर्व विधायक श्रीडूंगरगढ़ का प्रपोत्र है l




No comments