ब्रेकिंग न्यूज़

बीकानेर के निशानेबाजों में स्टेट चैंपियनशिप में जीते पदक ।

जयपुर में आयोजित 24 वी राजस्थान स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में विनायक स्पोर्ट्स शूटिंग अकादमी के निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो सिल्वर वह एक कांस्य पदक जीता। अकादमी के डायरेक्टर विरेन्द्र चौधरी ने बताया कि वेदिका शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। और 25 मी स्पोर्ट्स पिस्टल में भी सिल्वर मेडल जीता है। साथ ही 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष वर्ग में अरविंद गोदारा ने कांस्य पदक जीता।अकादमी के कोच प्यारेलाल बाटड़ ने बताया कि राजस्थान राइफल एसोसिएशन द्वारा 24 वी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल व 50 मीटर फ्री पिस्टल में अकादमी के 50 निशानेबाज में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्टेट क्वालीफाई किया। प्री नेशनल में अपनी जगह बनाई।

No comments