ब्रेकिंग न्यूज़

कपिल सरोवर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जुटी शिनाख्त में l

श्रीकोलायत, 1 जुलाई। श्रीकोलायत स्थित पवित्र कपिल सरोवर में बुधवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही श्रीकोलायत पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से शव को सरोवर से बाहर निकलवाया।पुलिस के अनुसार मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम एवं पहचान की प्रक्रिया के लिए उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी हुई है।
प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि व्यक्ति सरोवर में कब डूबा और उसकी मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल श्रीकोलायत पुलिस थाना से संपर्क करें, ताकि उसकी पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके।

No comments