ब्रेकिंग न्यूज़

10वीं-12वीं के 20 लाख बच्चों की 3 दिन बाद परीक्षा, डर-काेराेना विस्फाेट न हाे जाए

  • राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का दावा, हैल्थ प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखेंगे
  • 18 जून काे होनी हैं राजस्थान बाेर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा
जयपुर.  राजस्थान में काेराेना का कहर जारी है, इसी बीच महज तीन दिन बाद यानी 18 जून काे राजस्थान बाेर्ड की 10वीं-12वीं की बची परीक्षाएं हाेनी हैं। इसमें करीब 20 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हाेंगे।
ऐसे में सबसे बड़ा डर ये है कि अगर सोशल डिस्टेसिंग, सेनिटाइजेशन सहित अन्य नियमों में जरा सी भी चूक हुई ताे बड़ा काेराेना विस्फाेट हाे सकता है। हालांकि, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का दावा है कि सोशल डिस्टेंसिंग सहित अन्य हैल्थ प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
3 बड़ी चुनाैतियां, जाे चिंता बढ़ा रहीं
  • 1. परीक्षा के बाद बाहर हुजूम न जुटे, उसका ठोस प्लान नहीं।
  • 2. हर परीक्षा केंद्र पर औसतन 150 छात्र हाेंगे। सेनिटाइजेशन और हैल्थ प्राेटाेकाॅल का पालन कराना आसान नहीं होगा।
  • 3. जब परीक्षा का प्लान बना था, तब संक्रमण काफी कम था, संक्रमण बढ़ने के बाद नई याेजना नहीं बनाई गई।
3 अहम विकल्प, जाे अपना सकते हैं
  • 10वीं के दाे ही पेपर बचे हैं, दाेनाें एक दिन करा सकते हैं।
  • 1-1 घंटे के ऑब्जेक्टिव पेपर हों, दो स्लॉट में बुलाए जाएं।
  • 12वीं के 6-7 अहम पेपर हैं। ये 3 दिन में करा सकते हैं।
शेष का मूल्यांकन पूर्ववर्ती परीक्षा के आधार पर ऑनलाइन हाे।




No comments