ब्रेकिंग न्यूज़

रिच लिस्ट में काइली जेनर ने फिर मारी बाजी, दिलजीत दोसांझ भी हैं इस हसीना के दीवाने

फोर्ब्स मैगजीन (Forbes Magazine) ने अपनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलेब्स की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में टीवी स्टार और बिजनेसवुमन काइली जेनर (Kylie Jenner) और कान्ये वेस्ट (Kanye West) ने लिस्ट में टॉप पर जगह बनाई है. काइली जेनर वही टीवी स्टार हैं, जिनके दीवाने पंजाबी और बॉलीवुड स्टार दिलजीत दोसांझ भी हैं. दिलजीत कई बार काइली को लेकर अपनी दीवानगी जाहिर कर चुके हैं. इस लिस्ट में जगह बनाने वाले इकलौते भारतीय और बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) रहे.


No comments