गौ सेवा के लिए प्रतिज्ञा
आज इंसान जब इस भौतिक युग में अपने स्वार्थ के लिए एक दूसरे का गला काटने से भी पीछे नहीं हैं तब ऐसे में कुछ ऐसे लोग भी हैं जो मानव सेवा से भी आगे बढ़कर पशुओं के लिए भी अपने जीवन को समर्पित करने में लगे हैं श्री गंगानगर के सादुल शहर विधानसभा क्षेत्र के हिन्दू क्षत्रिय नायक राजपूत समाज के मदन लाल , जिन्होंने लॉक डाउन के खत्म होने पर गौ सेवा के लिए अपने क्षेत्र में गौशाला के निर्माण का प्रण लिया हैं । मदन लाल सादुल शहर चक 1 ml कालू वाला के रहने वाले हैं और भा ज पा के कार्यकर्त्ता हैं उन्होंने बताया कि वो इस पुनीत कार्य के लिए पूरी तैयारी कर ली हैं इसके साथ साथ उन्होंने कहा कि माँ तो माँ ही होती हैं मैंने हिन्दू समाज से हु तो इस कार्य को पूर्ण करना मेरा कर्तव्य हैं । इस कार्य को लेकर उन्होंने जन सहयोग का भी कहा है और भगवान के साथ पूरे देश से आशीर्वाद की अपील की हैं ।










No comments