ब्रेकिंग न्यूज़

रानी पदमाकुमारी के अंतिम दर्शन करने पहुंचे शहरवासी

बीकानेर। पूर्व बीकानेर रियासत की रानी पदमाकुमारी की अंतिम यात्रा मंगलवार को अभी 11:15 बजे जूनागढ़ से प्रस्थान कर चुकी है। पूर्व बीकानेर रियासत के राजा नरेन्द्रसिंह की धर्मपत्नी व बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र की विधायक सिद्धिकुमारी की माता पदमाकुमारी का सोमवार देर रात हल्दीराम अस्पताल में निधन हो गया था। इसके बाद उनकी पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए जूनागढ़ लाया गया। जहां बड़ी संख्या में शहरवासी रानी पदमाकुमारी के दर्शन करने पहुंचे। उनकी पार्थिव देह को अंतिम संस्कार के लिए देवीकुंड सागर स्थित राजपरिवार की श्मशान-भूमि ले जाया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुखाग्नि विधायक सिद्धिकुमारी ही देंगी। सिद्धि कुमारी की बहन महिमा कुमारी भी बीकानेर में ही हैं। कोरोना के चलते यह सारी प्रक्रिया तय गाइडलाइन के अनुसार ही होगी।



No comments