ब्रेकिंग न्यूज़

एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष बोचावत ने अपने रक्त से लिखा मुख्यमंत्री को पत्र


बिलाड़ा । भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन बिलाड़ा  के अध्यक्ष अर्जुनसिंह बोचावत ने अपने रक्त से पत्र लिख अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं को प्रमोट की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौंपते हुए बिलाड़ा एनएसयूआई के अध्यक्ष अर्जुनसिंह बोचावत ने बताया कि कोरोना वायरस महामारी देखते हुए  प्रशासन द्वारा आगामी आदेशो तक परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था। लेकिन देश में लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों को देखकर इन विषम परिस्थितियों में परीक्षाएं कराना अनुकूल नहीं है। साथ ही बढ़ते मामलों के बीच यदि परीक्षा कराई जाएगी तो इस से कोरोना मरीजों कि संख्या में इजाफा होगा। अतः छात्र वर्ग के भविष्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को जनरल प्रमोशन दिया जाए एवं आगामी सत्र की फीस माफ़ की जाए। इस लिए ब्लॉक अध्यक्ष बोचावत ने अपने रक्त से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर छात्रहितों कि और ध्यान आकर्षित किया।
इस दौरान एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुनसिंह बोचावत, छात्रसंघ अध्यक्ष माधाराम मेघवाल, उपभोक्ता कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष शिव शर्मा,  दयाल देवासी, अशोक काला, मनीष प्रजापत, हरीश मेहरा, रसीद,  विकास, अभिषेक, नरपत बोचावत आदि मौजूद रहे।

No comments