ब्रेकिंग न्यूज़

लाइसेंस तीन दिन के लिए निलम्बित

बीकानेर, 29 जून।  अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक सुभाष चन्द्र मुटनेजा ने पीबीएम हाॅस्पीटल के सामने स्थित फर्म मै. मान मेडिकोज, जी-1 के अनुज्ञापत्रों को तीन दिवस के लिए निलंबित किया है। इस संबंध में नियमावली के नियम 66(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए फर्म को जारी अनुज्ञापत्रों को 1 जुलाई से 3 जुलाई तक निलंबित करने हेतु आदेश जारी किया गया है। यह निलम्बन आदेश सहायक औषधि नियंत्रक द्वारा जांच करते समय फर्म के पास वैध औषधि अनुज्ञापत्र प्रस्तुत नहीं करने पर किया गया।




Attachments area

No comments