ब्रेकिंग न्यूज़

उपनिवेशन विभाग द्वारा प्रदेश के 11 युद्ध आश्रित एवं युद्ध विकलांगो को की गई भूमि आवंटित

बीकानेर, 7 जुलाई। उपनिवेशन विभाग द्वारा प्रदेश के 11 युद्ध आश्रित एवं  युद्ध  विकलांगो  को मंगलवार को भूमि आवंटित की गई।
 उपनिवेशन आयुक्त  सी एल श्रीमाली की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेशभर के विभिन्न जिलों के 11 युद्ध आश्रितों तथा युद्ध विकलांगों को भूमि का आवंटन किया गया।  भूमि  आवंटन का लाभ पाने वालों में  नर्बदा  देवी,  कवरू कंवर,  शान्ति देवी,  सिणगारी,  अनिता विश्नोई,  टवर कंवर, हवलदार कजोडमल,  किरण कंवर,  अनिता पुनिया,  भतेरी बाई,  रामप्यारी शामिल है। इस भूमि के आवंटन से सैनिक आश्रितों को राहत मिल सकेेेगी।

No comments