ब्रेकिंग न्यूज़

पीबीएम सुपर स्पेशिलिटी सेन्टर में अव्यवस्था का आलम,परिजनों ने कहा सफाई का अभाव कोरोना रोगियों की शुगर जाॅंच में होती है देरी

विजय कपूर 
उमेश मोदी 
 पीबीएम सुपर स्पेशिलिटी सेन्टर में अव्यवस्था का आलम,परिजनों ने कहा सफाई का अभाव   कोरोना रोगियों की शुगर जाॅंच में होती है देरी
बीकानेर संभाग की सबसे बड़ी हाॅस्पिटल पीबीएम में कोरोना मरीजों को सुपर स्पेशिलिटी सेन्टर में अव्यवस्थाओं से रुबरु होना पड़ रहा है,भानीजी बाडी,नत्थूसर बास निवासी मुकेश स्वामी ने जानकारी दी कि उनके परिवार जन जो कि कोरोना पोजिटिव आये है उनको वहाॅं अव्यवस्था से तथा गंदगी से रुबरु होना पड़ रहा है। परिजनों ने जानकारी दी तथा बताया जो अभी सुपर स्पेशिलिटि सेन्टर में है वहाॅ सुबह शुगर की जाॅंच समय पर नहीं हो रही है,वहीं खाने की गुणवता भी बहुत खराब है। वहाॅं पर सबसे बुरी हालात तो सफाई की है,सफाई के हालात इतनी दयनीय है कि वहाॅं रहना मुशकील हो रहा है। भानीजी बाडी से गये स्वामी परिवार के मरीजों ने बताया कि गंदगी में रहना मुष्किल हो रहा है,वहीं खाने की क्वालिटि भी बहुत कमजोर है। परिजनों एक ओर तो कोरोना रोग से व्यथित है वहीं पीबीएम की अव्यवस्था से परेशान हो रहे हैं। कोरोना रोगियों की बीपी एवं शुगर की जाॅंच भी समय पर नहीं हो रही हैं। परिजनों ने प्रशासन से आग्रह करता है कि सुपर स्पेशिलिटि सेन्टर में सफाई व्यवस्था को सुचारु करें तथा रोगियों को खाना भी गुणवता युक्त देंवे।
प्रेषक-मुकेश स्वामी,भानीजी की बाड़ी,बीकानेर
मोबाईल नम्बर 9460104590
इस ई-मेल के साथ वहाॅं की अव्यवस्था के फोटो साक्ष्य हेतु संलग्न हैं। कृप्या इसे प्रकाशित कर प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित करें।





No comments