कोडमदेसर मंदिर में दर्शनार्थियों पर लगे रोक, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
बीकानेर। जिले में लगातार तेजी से फेल रहे कोरोना संक्रमण को लेकर बुधवार को कोडमदेसर गांव के निवासियों ने कोडमदेसर भैरूजी मंदिर के आगे जोरदार प्रदर्शन कर दर्शनार्थियों की आवाजाही पर रोकने पर जोर दिया। साथ ही कोरोना संक्रमण गांव में न फैले इसके लिए जिला प्रशासन से मंदिर में श्रद्धालुओं को रोक लगाने की मांग की है। इस दौरान गजनेर सरपंच जेठाराम कुम्हार ने बताया कि बीकानेर में जिस तरह से कोरोना संक्रमण फैल रहा है उसको देखते हुए अब ग्रामीणों ने ये निर्णय लिया है कि रोजाना बीकानेर से औऱ आसपास के क्षेत्रों से आने वाले सैकड़ो यात्रियों से संक्रमण फैलने का डर है। प्रतिदिन कोडमदेसर भैरुनाथ मन्दिर में दर्शन के लिए सैकड़ों की संख्या भक्तगण आते है, जिसको लेकर ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि कोडमदेसर आने वाले यात्रियों पर प्रतिबंध लगाया जाए। जिससे संक्रमण से कोडमदेसर गांव को बचाया जा सके। प्रदर्शन में ग्रामीणों के साथ महिलाओं ने भी जोरदार प्रदर्शन किया।






No comments