ब्रेकिंग न्यूज़

महामारी पर भारी हैं आस्था , “भगवन के दर्शन बिना क्या जीना “

बीकानेर , कोरोना के कारण जब आज हर व्यक्ति घर से निकलने पर भी जिझक रहा हैं ऐसे दौर में भी भक्तो की आस्था अपने ईष्ट देव के दर्शन के बिना अधूरी हैं ऐसा ही कुछ मंजर बीकानेर शहर के निकट कोडमदेसर भैरू नाथ धाम में दिखाई दिया ! हालाँकि कुछ दिनों पूर्व गाँव के निवासियों ने भी महामारी के चलते प्रशासन से मांग की थी कि इस गाँव में दर्शनार्थियों का जमावड़ा आये दिन लगा रहता हैं फिर भी रविवार के दिन भक्तो का आवागमन नही रुका ! हालाँकि जितनी भीड़ इस क्षेत्र में साधारण दिनों में रविवार के दिन देखने को मिलती हैं वैसी स्तिथि तो नहीं मिल रही थी फिर भी भक्तो का आना जाना चल रहा था ! कुछ लोगो का कहना था की “भगवन के दर्शन बिना क्या जीना “ ऐसे में यही कहा जा सकता हैं कि महामारी पर भारी हैं आस्था, वरन कुछ भी हो सावधानी तो इस रोग से रखनी ही होगी !
रिपोर्ट :- विजय कपूर और उमेश मोदी                        


No comments