होम्यो चिकित्सा विभाग ने इम्युनिटि बूस्टर डोज का किया वितरण
विजय कपूर
उमेश मोदी
बीकानेर, 08 जुलाई। होम्यो चिकित्सा विभाग के स्थानीय स्टाॅफ एवं चिकित्सकों ने बुधवार को अशोक नगर रोड, हल्दीराम प्याऊ के पास इम्युनिटि बूस्टर मेडिसिन आर्सेनिक एल्गम 30 का वितरण किया गया, जिसमें 745 किट का वितरण आमजन को किया गया।इसके साथ ही अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, तिलक नगर के स्टाफ को तथा उनके परिवारजनों को भी 15 किट आर्सेनिक एल्बम 30 का वितरण किया गया। इसके अलावा ट्रेफिक थाना बीकानेर के स्टाफ को भी इम्युनिटि बूस्टर मेडिसिन का वितरण किया गया।
इम्युनिटि बूस्टर वितरण कैम्प में होम्यों के एसएमओ डाॅ. जगदीश सेवदा ने सेवाएं दी तथा आमजन को इम्युनिटि बढाने के लिए जागरूक किया।






No comments