ब्रेकिंग न्यूज़

अल्पसंख्यक बालक बालिका छात्रावास संचालन हेतु प्रस्ताव आमंत्रित

बीकानेर, 2 जुलाई। अल्पसंख्यक बालक छात्रावास तथा अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्र छत्तरगढ़ एवं खाजूवाला में अल्पसंख्यक बालक, बालिका छात्रावास के संचालन हेतु इच्छुक पंजीकृत स्वयंसेवी/शिक्षण संस्थाओं के विधि सम्मत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।  आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई है।
इच्छुक संस्थाएं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय, बीकानेर अथवा निदेशालय अल्पसंख्यक मामलात विभाग जयपुर से निर्धारित आवेदन प्रपत्र प्राप्त कर सकती है। छात्रावास संचालन सम्बन्धी विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाईट ूूूण्उपदवतपजलंििंपतेण्तंरंेजींदण्हवअण्पद तथा कार्यालय समय मंे व्यक्तिगत या दूरभाष संख्या 0151-2201008 पर सम्पर्क कर सकते है।





No comments