NSUI के बाद विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने किया प्रदर्शन, कहा- जब तक वैक्सीन न आ जाए तब तक नहीं करवाई जाए परीक्षाएं,
, बीकानेर। 9 जुलाई से शुरू हो रही है एमजीएसयूआई की परीक्षाएं स्थगित करवाने की मांग को लेकर एनएसयूआई के बाद विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। छात्र महेन्द्र ढाका ने बताया कि सबको पता है कि फिलहाल देश ही पूरी दूनियां में कोरोना महामारी का प्रकोप है और इस खतरे के बीच परीक्षाएं आयोजित करना छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य के साथ एक बड़ा खिलवाड़ है जिसको हम होने नहीं देंगे। उन्होंने बताया कि अभी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं व 12वीं की बची हुई परीक्षाएं करवाई जिसमें कई विद्यार्थी व अध्यापक कोरोना की चपेट में आए। इसी को मध्यनजर रखते हुए हमारी मांग है कि एमजीएसयू द्वारा आयोजित करवाई जा रही परीक्षाओं को स्थगित किया जाए। उन्होंने बताया कि यह परीक्षाएं तब तक नहीं करवाई जाए जब तक इसकी कोई वक्सीन नहीं आ जाए।




No comments