आज बीकानेर सहित 18 जिलों में बारिश की सम्भावना
राजस्थान में मानसून की मेहरबानी लगातार बनी हुई है. विभिन्न इलाकों में झमाझम बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने मंगलवार के लिये भी कई जिलों में भारी बारिश के आसार जताये हैं. विभाग ने डेढ़ दर्जन जिलों के लिये ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. वहीं 3 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है.
मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के 15 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार उदयपुर, भरतपुर, जयपुर, अजमेर और कोटा संभाग में अनेक स्थानों पर बारिश के आसार हैं. इनके अलावा बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिले में मेघगर्जन के साथ भारी बारिश की संभावना है|










No comments