परीक्षाओं के आयोजन से पूर्व कोरोना से सुरक्षा की व्यवस्थाएं सुनिश्चित हो।
आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व जिला संयोजक महेंद्र ढाका के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर 31 अगस्त से होने वाली विभिन्न परीक्षाओं के आयोजन से पूर्व कोरोना से बचाव के लिए सभी सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने की मांग की।
ABVP के महानगर मंत्री हेमंत सुथार और महानगर सहमंत्री रामनिवास बिश्नोई ने बताया कि राज्य सरकार को एग्जाम सेंटर में बढ़ोतरी करने के साथ विद्यार्थियों को एक स्थान से लाने ले जाने एवं उन्हें ठहराने के पुख्ता इंतजाम करने चाहिए ताकि विद्यार्थी कोरोना से बचाव की परीक्षा में पास हो सके।
प्रदर्शन करने वालों में विधि कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष रामपाल भादू ,मनीष बिश्नोई,प्रखर मित्तल,विकास मोदी, दिनेश बिश्नोई,आशीष सांखला,अजय सांखला,सेवाराम तंवर,कैलाश बिश्नोई,रोहित गहलोत,विक्रम चौधरी,प्रकाश बिश्नोई,श्रीराम बिश्नोई,सुनील गोदारा,मनोज प्रजापत,मयंक गहलोत,नारायण चुरा,योगेश तंवर आदि कार्यकर्ता शामिल थे।













No comments