गाडिया लुहारो को भवन निर्माण व स्वरोजगार हेतु आवेदन आमंत्रित
बीकानेर, 27 अगस्त । गाडिया लोहारों को स्थाई आवास की सुविधा उपलब्ध करवाने हेतु राज्य सरकार द्वारा गाडिया लोहारों को महाराणा प्रताप भवन निर्माण योजनान्तर्गत पात्रता रखनें वाले परिवारों को मकान बनाने के लिए अनुदान दिया जायेगा।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनदेशक एल.डी.पंवार ने बताया कि जिन्हें स्वयं के नाम से नियमानुसार भूमि का पट्टा जारी हो रखा हो तथा स्वयं का पक्का मकान नहीं हो, उन्हें तीन किश्तो में मकान निर्माण हेतु अनुदान सहायता कुल 70000 रूपये दिया जायेगा।

इसके अलावा गाड़िया लोहार कच्चा माल क्रय अनुदान सहायता योजनान्तर्गत पात्रता रखनें वाले गाडिया लोहारों को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए कच्चा माल क्रय करने के लिए 5000 रूपये प्रति परिवार कच्चा माल संबंधित फर्म के माध्यम से उपलब्ध करवाये जानें का भी प्रावधान है। यह अनुदान उन्हें मिलेगा जिन्होंनें पूर्व में उक्त योजनान्तर्गत सहायता प्राप्त नहीं की हो।
उन्होंने बताया कि योजना की अधिक जानकारी सामाजिक सुरक्षा अधिकारी कार्यालय एवं कार्यालय, उपनिदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से प्राप्त कर, समस्त आवश्यक दस्तावेजों के साथ आॅफ लाईन आवेदन पत्र प्रस्तुत करना होगा।

No comments