वंदे मातरम मंच प्रतिनिध जिला कलेक्टर नमित मेहता से मिला।
वंदे मातरम मंच प्रतिनिध जिला कलेक्टर नमित मेहता से मिला। मंच के राष्ट्रीय संयोजक राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विचार मंच विजय कोचरने बीकानेर में कोरोना महामारी से निपटने में जिला कलेक्टर के कार्य के भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए बताया कि पिछले 5 महीनों से जिन प्रशासनिक अधिकारियों ने पूर्व में कोरोना से जंग लड़ने के लिए जिम्मेदारी दी गई है वह लोग इस काम में बिल्कुल नकारा साबित हुए हैं। बीकानेर के सीएमएचओ और पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक का कार्य संतोषजनक नहींहै इनके कार्य के विरोध में मीडिया में और आम जनता में बहुत ज्यादा रोष है। बीकानेर में बिजली बिलों के लिए भी जनता में बहुत रोष है बिजली की रेट है तो ज्यादा है ही लेकिन उस पर टैक्स लगाकर बीकानेर की जनता के दुखों को और बढ़ाया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल में विजय कोचर के अलावा मालचंद जोशी आनंद गौड़ संजय बैद किशन प्रजापत दीनदयाल तिवारी नवरत्न जोशी सहित कई कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद थे।




No comments