ब्रेकिंग न्यूज़

बीकानेर सहित इन जिलों में भारी बारिश की संभावना हे


बीकानेर। प्रदेश में जारी झमाझम बारिश के बीच उत्तरी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का एक क्षेत्र बन गया है। इसके प्रभाव से 27 अगस्त से पूर्वी राजस्थान में फिर से बारिश की गतिविधियां बढऩे की संभावना है। 27 और 28 अगस्त को कोटा और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बुधवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के आसार जताये हैं। मौसम विभाग ने बुधवार को पश्चिमी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां ज्यादा होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान में एक सिस्टम सक्रिय रहने के कारण हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। हालांकि, मौसम विभाग ने बाड़मेर-बीकानेर और जैसलमेर जिले के लिए भारी बारिश की संभावनाएं जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण प्रदेश में 29 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में बारिश होगी। इनमें से कुछ इलाकों में भारी बारिश की भी संभावनाएं हैं।






No comments