दुर्घटना का शिकार ऊंटनी के इलाज के लिए जिला कलक्टर ने दिए निर्देश
बीकानेर, 7 अगस्त। नाल गांव के पास मुख्य राजमार्ग पर गुरूवार को दुर्घटना का शिकार हुई एक ऊंटनी को जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देश पर तुरंत इलाज के लिए पहुंचाया गया। ऊंटनी के जख्मी होने की सूचना जिला कलक्टर मेहता को मिलते ही कलक्टर ने पशुपालन विभाग को तत्परता दिखाते हुए इलाज करने के निर्देश दिए। इसके तुरंत बाद पशुपालन संयुक्त निदेशक डाॅ. ओमप्रकाश किलानिया ने मौके पर पहुंच कर ऊंटनी का इलाज शुरू कर दिया। तत्पश्चात ऊंटनी को (राजूवास वेटरनरी काॅलेज) बीकानेर लाया गया। ऊंटनी को बचाने के लिए वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों ने काफी प्रयास किए, लेकिन समय पर इलाज मिलने के बावजूद भी दुर्भाग्यवश ऊंटनी की बचाया नहीं जा सका।




No comments