जलदाय मंत्री ने श्री मुसरफ के निधन शोक जताया*
जयपुर/बीकानेर, 25 अगस्त। जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने बीकानेर पापड़ भुजिया मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री घेवर चंद मुसरफ के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
डॉ. कल्ला ने अपने संवेदना संदेश में कहा कि स्व. मुसरफ कर्मठ व्यक्तित्व के धनी थे, उन्होंने जीवन पर्यंत उद्योग एवं व्यापार जगत तथा समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी योगदान दिया। उनका असामयिक निधन पूरे बीकानेर के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
डॉ कल्ला ने वीतराग परमात्मा से दिवंगत की आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।




No comments