ब्रेकिंग न्यूज़

भारतीय जनता पार्टी पलाना मंडल द्वारा जीएसएस पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया गया।

आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश स्तरीय हल्ला बोल अभियान के तहत भाजपा देहात के पलाना मंडल अध्यक्ष सहीराम सियाग के नेतृत्व में पलाना जीएसएस पर बिजली की बढ़ी दरों को वापस लेने की मांग हेतु ज्ञापन दिया गया।
भाजयुमो देहात नेता महेंद्र ढाका ने बताया कि प्रदेश की सरकार में मंत्री श्री बीडी कल्ला जी ने स्वयं बिजली के निजीकरण के विरुद्ध आंदोलन किया था, तथा प्रदेश की जनता को आधी दरों पर बिजली देने का वादा कर सरकार बनाई थी। 
परंतु कोंग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता से वादा खिलाफी करने का कार्य किया है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस दौरान अर्जुन कड़वासरा, विजयपाल कूकना,रामनिवास बिश्नोई, सेवाराम तंवर,प्रखर मित्तल आदि कार्यकर्ता मौजद थे।

No comments