राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा क्या हाल कर दिया देश का
कांग्रेस नेता ने अपनी बात को मजबूती से रखने के लिए एक आर्टिकल को भी साझा किया। जिसमें ये बताया गया है कि सरकारी पोर्टल पर एक हफ्ते में 7 लाख लोगों ने नौकरी के लिए अप्लाई किया है। इससे पहले राहुल ने रविवार को ट्वीट करते हुए सरकार से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) और संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) को लेकर छात्रों की चिंताओं पर विचार करने और स्वीकार्य समाधान निकालने के लिए कहा था। बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई छात्रों और अभिभावकों ने प्रवेश परीक्षा स्थगित करने की मांग की है।
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों का महत्वपूर्ण साल बर्बाद ना होने का तर्क देते हुए सोमवार को जेईई (मेन) और नीट स्नातक परीक्षा स्थगित करने का अनुरोध करने वाली याचिका को खारिज कर दिया था।
इसका आयोजन सितंबर माह में निर्धारित है। जेईई (मुख्य) एक सितंबर से छह सितंबर के बीच आयोजित किया जाना है जबकि जेईई(एडवांस्ड) 27 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। वहीं, नीट का आयोजन 13 सितंबर को होगा।
इसका आयोजन सितंबर माह में निर्धारित है। जेईई (मुख्य) एक सितंबर से छह सितंबर के बीच आयोजित किया जाना है जबकि जेईई(एडवांस्ड) 27 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। वहीं, नीट का आयोजन 13 सितंबर को होगा।
आपको बता दे कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी इससे पहले भी देश में अर्थव्यवस्था की स्थिति और बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया है हाल ही में उन्होने आरोप लगाया था कि छवि सुधारने में सरकारी पैसे का इस्तेमाल किया जा रहा है।







No comments