फिर महंगा हुआ पेट्रोल,
जयपुर. सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार को फिर पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू कर दिया है। अब जयपुर में पेट्रोल के दाम 10 पैसे बढ़कर 89.02 रुपए प्रति लीटर हो गए है। इसके पूर्व 25 अगस्त को पेट्रोल के भाव 88.92 रुपए प्रति लीटर दर्ज किए गए थे, जबकि डीजल के भाव अब भी 82.62 पर स्थिर बने हुए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद अगस्त माह में पेट्रोल के भाव दसवीं बार बढ़े हैं। दस बार में अब तक जयपुर में पेट्रोल के भाव एक रुपए 42 पैसे बढ़ चुके है, जबकि डीजल के भाव स्थिर बने हुए हैं।













No comments