ब्रेकिंग न्यूज़

कुम्हार समाज ने BPHO प्रदेश संयोजक अशोक बोबरवाल के नेतृत्व में सौंपा पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन

विजय कपूर
उमेश मोदी
*कुम्हार समाज ने BPHO प्रदेश संयोजक अशोक बोबरवाल के नेतृत्व में सौंपा पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन* गंगाशहर पुलिस कर रही है मामले में लीपापोती
 भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन राजस्थान BPHO के प्रदेश संयोजक ओर भाजपा जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत के नेतृत्व में कुम्हार समाज के लोगों ने पुलिस अधीक्षक बीकानेर कौ ज्ञापन सौंप कर गंगा शहर में हुए हैं युवक की हत्या के मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया अग्रवाल ने बताया कि गंगाशहर पुलिस मामले में दोषियों को बचाने में लगी हुई है चश्मदीद गवाह होने के बावजूद गंगा शहर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही
त्रिलोक गेदर ने बताया कि गंगा शहर निवासी राजू पुत्र श्री आशु राम दिनांक28 अगस्त की रात्रि  को मोहता सराय क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर पेड़ पर फांसी लटका हुआ मिला जिस बालक के 12वीं कक्षा में 84% अंक प्राप्त हुए उसके बावजूद बिना किसी कारण के ही उसका इस तरह से आत्महत्या करना संदिग्ध लग रहा था और हत्या की आशंका जताई जा रही थी।
 घर वालों को ओर पुलिस थाना अधिकारी को मृतक के मौके पर उपस्थिति मित्रों ने बताया उसी दिन शाम को मोहल्ले के ही दो लड़कों ने राजू को डराया धमकाया व मारपीट की थी तथा जान से मारने की धमकी दी थी उसके बाद रात्रि कालीन उसकी मौत हो गई निश्चित रूप से या तो उन दोनों युवकों ने उसको मार कर लटकाया है या उसको इतना धमकाया कि वह आत्महत्या कर ले अर्थात आत्महत्या के लिए प्रेरित किया पुलिस अधीक्षक बीकानेर से मांग है कि आत्महत्या की मर्ग दर्ज  की गई उसको हत्या या हत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कर अनुसंधान करे और दोषियों को गिरफ्तार करें । 
प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष ओर BPHO के प्रदेश संयोजक एडवोकेट अशोक प्रजापत, श्री कुम्हार महासभा युवा मोर्चा के अध्यक्ष तिलोकचंद गेधर, मृतक के पिता आसुराम ताऊ रूगा राम पार्षद माणक कुमावत,  पार्षद बजरंग सोखल भाजपा ओबीसी मोर्चा महामंत्री अर्जुन बोबरवाल, कुमार महासभा उपाध्यक्ष राम लाल हलवाई पार्षद रामदयाल पंचारिया पार्षद भंवर लाल साहू देसलसर सरपंच रामनिवास रामलाल लखेसर एडवोकेट बजरंग शिवा एडवोकेट शिवलाल बजरंग लखेसर सुगन चंद लखेसर जैसा राम  सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे

No comments