NSUI ने अंतिम वर्ष के छात्रों को प्रमोट करने एवं PTET एग्जाम को स्थगित करने की मांग को लेकर टायर जलाकर विरोध किया।
विजय कपूर
उमेश मोदी
आज NSUI के प्रदेश महासचिव कुलदीप बिश्नोई के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बीकानेर जिला मुख्यालय पर टायर जलाकर विरोध किया।
बिश्नोई ने बताया कि जब देश के गृहमंत्री को कोरोना हो सकता है,प्रतिदिन लगभग 60 हजार कोरोना मरीज आ रहें है। ऐसी स्थिति में अंतिम वर्ष की परीक्षाओं को करवाकर केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और यूजीसी छात्रों के जीवन को क्यों जोखिम में डाल रहें है।
छात्र नेता विशाल गोदारा ने बताया कि आने वाली 16 अगस्त को PTET परीक्षा को भी स्थगित किया जाए।
इस दौरान प्रदेश महासचिव साँवरलाल भादू,हैदर मौलानी,जेपी चौधरी,बालकिशन नैन,लकी मलवाण ,पीयूष गहलोत,रोहित गहलोत,दौलत फौजी आदि उपस्थित थे।




No comments