भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगाँठ पर....NSUI का सत्याग्रह।
विजय कपूर
उमेश मोदी
NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन के निर्देश पर NSUI राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक चौधरी द्वारा पूरे प्रदेश में छात्रों की विभिन्न मांगों को लेकर सत्याग्रह चलाया गया।
इसी क्रम में बीकानेर में प्रदेश महासचिव कुलदीप बिश्नोई और पूर्व जिलाध्यक्ष सुंदर बैरड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में गांधी जी की प्रतिमा के आगे छात्र सत्याग्रह की शुरुआत की।
रामदयाल बेनीवाल ने बताया कि सभी विद्यार्थियों को प्रमोट करने,छात्रों की 6 माह तक की फीस माफ करने एवं नई शिक्षा नीति में आरक्षित वर्ग के साथ भेदभाव करने के विरोध में सत्याग्रह शुरू किया गया है।
छात्र नेता विशाल गोदारा ने बताया कि नई शिक्षा नीति केंद्रीकरण और निजीकरण को बढ़ावा देने वाली है जिससे गरीब पृष्टभूमि के छात्रों को अच्छी शिक्षा नही मिल पाएगी।
सत्याग्रह में प्रदेश महासचिव सांवरलाल भादू ,रामचंद्र भादू ,मनीष डूडी,लकी मलवान,दिनेश गाट, दौलत फौजी,अजय हलदुनिया,बालकिशन नैन,ऐ.जे चौधरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस दौरान छात्रों के हाथ में कोरोना काल के दौरान परीक्षा नही करवाने ,फीस माफ की मांगों के पोस्टर थे।




No comments