PM मोदी व राष्ट्रपति कोविंद समेत इन दिग्गजों ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
शनिवार को देश 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, गृहमंत्री समेत अनेक दिग्गजों ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने इस मौके पर ट्वीट करते हुए कहा कि ‘स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं’
प्रधानमंत्री आज लाल किले की प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस के इस मौके पर लगातार सातवीं बार देश को संबोधित कर रहे हैं। कोविड-19 महामारी के साये में लाल किले पर आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोहों के लिए चार हजार से अधिक लोगों को आमंत्रित किया गया है जिनमें अधिकारी, राजनयिक और मीडियाकर्मी शामिल हैं। इसके मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए है।

No comments