इंदिरा रसोई का हुआ निरीक्षण
बीकानेर, 4 सितम्बर। युवा भारत संस्थान द्वारा संचालित इंदिरा रसोई योजना अमरेश्वर महादेव मंदिर हरसोलाव का निरीक्षण शुक्रवार को उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास शारदा चैधरी ने किया।
उन्होंने रसोई की व्यवस्था को देखा तथा कार्यकर्ताओं के कार्याें की सराहना की।
चैधरी ने बताया कि इंदिरा रसोई योजना एक ऐसी महत्वपूर्ण योजना है
चैधरी ने बताया कि इंदिरा रसोई योजना एक ऐसी महत्वपूर्ण योजना है
जो राज्य में किसी भी गरीब को भूखा नहीं रहने देगी। उन्होंने बताया कि मात्र 8 रूपये में आदरपूर्वक गरमा गरम ंभोजन करवाया जाना इस योजना का महत्वपूर्ण अंग है
तथा क्षेत्रवासियों एवं मजदूरों का इसका अधिक से अधिक लाभ मिलना चाहिए।
इस अवसर पर युवा भारत संस्थान के ललित भाटी मौजूद थे।




No comments