ब्रेकिंग न्यूज़

बीकानेर मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन संगठन के जिला अध्यक्ष वासुदेव व्यास ने आज बीकानेर के जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया

 

बीकानेर मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन संगठन के जिला अध्यक्ष वासुदेव व्यास ने आज बीकानेर के जिला कलेक्टर निमित्त मेहता से निजी तौर पर मिलकर एक ज्ञापन दिया जिसमें बीकानेर के ई मित्र संचालकों द्वारा मनमानी तरीके से निर्धारित राशि से अधिक राशि वसूल करने तथा कचहरी परिसर में कुछ स्टांप विक्रेताओं 



द्वारा स्टांप की निर्धारित दर से अधिक राशि वसूल करने व दुकान पर रेट लिस्ट नहीं लगाने के संबंध में अवगत करवाया इसके अतिरिक्त बीकानेर के शराब विक्रेताओं द्वारा निर्धारित दर से अधिक राशि वसूल करने की भी 



जानकारी दी, तथा नगर निगम बीकानेर द्वारा ईडब्ल्यूएस के प्रार्थना पत्रों को समय पर निष्पादन नहीं करने के संबंध में अवगत करवाया ।



कलेक्टर महोदय ने इन सभी बिंदुओं को ध्यान पूर्वक समझा और उचित जांच करवा कर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया । 


मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन संगठन की तरफ से जिलाधीश से मिलने वालों में रमेश व्यास, करणी दान


 किराडू़ ,विजयंती कंवर तथासंजीदा राजड़ आदि सम्मिलित थे ।




No comments